बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी झंडा बैनर के साथ हड़ताल को सफल बनाने एवं स्थानीय मांगों को लेकर नारा लगा रहे थे.

विज्ञापन

बेगूसराय. अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के निर्णय अनुसार एवं राज्य महासंघ के आह्वान पर 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा बेगूसराय द्वारा जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन के माध्यम से उक्त हड़ताल की सूचना जिला पदाधिकारी को दी गयी. प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी झंडा बैनर के साथ हड़ताल को सफल बनाने एवं स्थानीय मांगों को लेकर नारा लगा रहे थे. प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह राज्य महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष शशिकांत राय ने कहा कि 18 मार्च 2025 को दिल्ली के प्यारेलाल भवन में देश के प्रमुख 10 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन एवं स्वतंत्र सेवा संगठन की संयुक्त कन्वेंशन हुआ. जिसमें सरकार की कॉर्पोरेट पक्षी, पूंजीपति के हित में एवं देश विरोधी, कर्मचारी विरोधी,मजदूर विरोधी कार्रवाई, 19 श्रम कानून को हटाकर केंद्रीय सरकार ने चार श्रम कानून की वापसी, श्रम कानून में मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी नीति, सामूहिक सौदेबाजी का अधिकार, न्यूनतम मजदूरी,जॉब की गारंटी, यूपीए, पीएमएलए,भारतीय न्याय संहिता के द्वारा मजदूर कर्मचारियों के संघर्ष को आपराधिक कानून बनाने की केंद्र सरकार की नीति, एनपीएस यूपीएस की जगह सबों को पुराना पेंशन देने, ठेका संविदा मानदेय आउटसोर्सिंग दैनिक वेतन पर बहाल कर्मियों की सेवा नियमित करने, सरकारी क्षेत्र में लाखों रिक्त पड़े पद पर बेरोजगारों की बहाली, सहित अन्य बिंदुओं को लेकर 20 मई को पूरे देश सहित जिले के कर्मचारी हड़ताल पर रहेगे. इस जिले के भी अराजपत्रित कर्मचारी उक्त हडताल में शामिल रहेंगे. जिला मंत्री मोहन मुरारी ने कहा कि उक्त हड़ताल को सफल बनाने हेतु पूरे जिला में सघन अभियान, प्रखंड, अनुमंडल सहित सभी कार्यालयों कन्वेंशन, मीटिंग, सभा के द्वारा कर्मियों को जागरूक करते हुए उक्त हड़ताल को सफल बनाया जायेगा. महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी से वार्ता किया. वार्ता के क्रम में स्थानांतरण पर रोक लगाने सरकारी निर्देश के आलोक में कर्मियों से कार्यालय अवधि में कार्य लेने, कार्यालय अवधि के बावजूद देर रात तक कार्य लिए जाने, मजदूर दिवस एवं अन्य छुट्टियों में भी कार्य लेने पर रोक लगाने आदि मुद्दा को उठाया गया. जिला महासंघ की कार्यसमिति की बैठक कर इस पर आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा. इस अवसर पर एआइएसजीइएफ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह राज्य महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष शशिकांत राय, जिला मंत्री मोहन मुरारी, शंकर मोची, कौशलेंद्र कुमार, सविता कुमारी, सुनील कुमार, रामानंद सागर, अनिल गुप्ता, अनुराग कुमार, सिकंदर कुमार, जितेंद्र राय, रामदास ठाकुर, गोपाल कुमार, अरविंद कुमार, रूबी कुमारी, विपिन कुमार, मनीष कुमार, सरोजिनी कुमारी, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, आसित कुमार सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन