महंगाई और छात्र-नौजवानों पर हमले के खिलाफ बेगूसराय में भाकपा ने किया पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ जुलूस निकालते हुए | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : बीहट में भाकपा बरौनी अंचल परिषद ने पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रधानमंत्री और मंत्रियों का पुतला दहन किया.

विज्ञापन

Begusarai News : चीनी, प्याज, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि एवं छात्र-नौजवानों पर हो रहे हमलों के विरोध में भाकपा बरौनी अंचल परिषद की ओर से बीहट चांदनी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला दहन किया गया. इससे पहले पार्टी के अंचल कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. जुलूस बाजार का भ्रमण करते हुए चांदनी चौक पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सभा की अध्यक्षता करते हुए बरौनी अंचल मंत्री प्रह्लाद सिंह ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 प्रतिशत जनता को ठगने का काम किया है. इसका ताजा उदाहरण चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतें हैं. डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है.

उन्होंने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि महंगाई और सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत

महंगाई पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

किसान नेता रामाधार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार शुरू से ही गरीब विरोधी रही है. जब तक सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगाएगी, तब तक भाकपा की ओर से चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने आम लोगों से भी महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की.

सभा में कई नेताओं ने रखे विचार

सभा को अंचल परिषद सदस्य भागीरथ राय, अशोक रजक, राजीव कुमार सिंह एवं सुनील सिंह ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए महंगाई के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने की बात कही.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर शंकर साह, बबलू कुमार, मो. अलीम, राम उदगार सिंह उर्फ भूतनाथ, उमेश साह भोला, अर्जुन सिंह, डॉ. अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन