बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज पहुंची NSUI की जन जागरण रथ यात्रा, छात्रों ने किया भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
एमआरजेडी कॉलेज पहुंचा कांग्रेस का जन जागरण रथ

जन जागरण रथ के माध्यम से जागरूक होते कार्यकर्ता  | Prabhat Khabar Network

एनएसयूआई का जन जागरण रथ एमआरजेडी कॉलेज पहुंचा, जहाँ छात्रों ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान राहुल गांधी का विशेष संदेश सुनाया गया और छात्र हित के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई.

विज्ञापन

बेगूसराय: एनएसयूआई के जन जागरण अभियान के तहत मंगलवार को जन जागरण रथ शहर के प्रतिष्ठित एमआरजेडी कॉलेज पहुंचा. कॉलेज परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महासचिव प्रिंस कुमार और जिला सचिव नीतीश कुमार ने किया.

छात्रों को सुनाया गया राहुल गांधी का संदेश

कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को राहुल गांधी का विशेष संदेश सुनाया. कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने रोजगार, शिक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर रखे गए विचारों को गंभीरता से सुना. संगठन का दावा है कि इन मुद्दों को लेकर छात्रों में जागरूकता और उत्साह देखने को मिला.

छात्र हितों की लड़ाई जारी रखने का दावा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि संगठन छात्रों के अधिकार, रोजगार और पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा.

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण आजाद, एसबीएसएस कॉलेज अध्यक्ष अंकित यादव, मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार एवं आकाश कुमार, सचिव आदित्य राज सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं जीडी कॉलेज कमेटी के अध्यक्ष रविश कुमार, उपाध्यक्ष रौनक कुमार, सचिव विपुल कुमार, सौरभ कुमार, कोमल कुमारी समेत एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन