बेगूसराय में आंगनवाड़ी केंद्रों में हर महीने होगा योग दिवस, भगवानपुर से हुई नई पहल की शुरुआत

Author Mrityunjay kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
आंगनवाड़ी केंद्र पर पहली बार मनाया गया ''योग दिवस'', बच्चों और ग्रामीणों में दिखा उत्साह

बच्चों के साथ योगासन के दौरान आईसीडीएस कर्मी | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर हर महीने की 14 तारीख को योग दिवस मनाने का निर्देश दिया है. इस पहल की शुरुआत बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड से हुई है, जहां बच्चों ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया.

विज्ञापन

Begusarai Bhagwanpur Anganwadi Yoga Day : बिहार सरकार के निर्देशानुसार अब सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह की 14 तारीख को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस के साथ योग दिवस का आयोजन किया जाएगा. इसकी शुरुआत मंगलवार को भगवानपुर प्रखंड के बनवानीपुर पंचायत स्थित मुजाहिदपुर गांव के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-2 में की गई.

Begusarai News : बच्चों ने सीखे योगासन और प्राणायाम

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उन्हें सरल योगासन, प्राणायाम और शारीरिक व्यायाम का अभ्यास कराया गया, ताकि बचपन से ही उनके शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूत बनाया जा सके.

स्वास्थ्य और पोषण पर किया गया जागरूक

महिला पर्यवेक्षिका श्रुति ऋचा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन के दीपक मिश्रा और खुशबू कुमारी ने भी भाग लिया. इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने में भी मदद करेंगे.

सेविका और आशा कार्यकर्ता ने निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी सेविका अनीता कुमारी, सहायिका विमल देवी और आशा कार्यकर्ता विनीता कुमारी ने बच्चों के योग अभ्यास और व्यवस्थाओं का संचालन किया.


विज्ञापन
Mrityunjay Kumar

लेखक के बारे में

By Mrityunjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन