बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म मामला, फरार आरोपी के फूसनुमा घर की हुई कुर्की-जब्ती

Updated:
विज्ञापन

कुर्की-जब्ती के बाद बिखरा पड़ा घर.

Begusarai News : 11 जून की रात एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल है आरोपी. आत्मसमर्पण नहीं करने पर चकिया थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय के चकिया थाना कांड संख्या 56/26 में फरार चल रहे आरोपी सूरज महतो के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले न्यायालय द्वारा इश्तेहार चस्पा करने का आदेश जारी किया गया था. पुलिस ने डुगडुगी बजाकर उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया और निर्धारित समय के भीतर थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी. इसके बावजूद आरोपी फरार रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

आत्मसमर्पण पर नहीं करने पर कार्रवाई हुई

इसके बाद न्यायालय ने कुर्की वारंट जारी किया. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चकिया थाना पुलिस ने सिमरिया घाट बिंद टोली निवासी बिजली महतो के पुत्र सूरज महतो के फूसनुमा घर की कुर्की-जब्ती की. पुलिस ने घर को तोड़कर उसमें रखा सामान जब्त कर लिया. कार्रवाई के दौरान स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.

चकिया थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर की गई है. यह मामला 11 जून की रात एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा है. पीड़िता ने पांच लोगों को आरोपी बनाया था, जिनमें तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपी शामिल थे.

अब तक चार आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

अब तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश महतो, रामू महतो, सोली बिंद उर्फ सोलिया तथा अमर निषाद उर्फ मका मदीना शामिल हैं.

वहीं, तीसरा नामजद आरोपी सूरज महतो अभी भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : बेगूसराय स्टेशन के एसी वेटिंग हॉल की नीलामी पूरी, सुविधाओं का होगा विस्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन