बेगूसराय स्टेशन के एसी वेटिंग हॉल की नीलामी पूरी, सुविधाओं का होगा विस्तार

बेगूसराय स्टेशन की तस्वीर
Begusarai News: बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित एसी वेटिंग हॉल की सफलतापूर्वक नीलामी कर दी गई है. इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे के गैर-किराया राजस्व में भी वृद्धि होगी.
Begusarai News : यात्रियों को आधुनिक, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रेलवे ने बेगूसराय स्टेशन पर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित एसी वेटिंग हॉल की सफलतापूर्वक नीलामी कर दी गई है. इस पहल से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी.
एसी वेटिंग हॉल के लिए एजेंसी का चयन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एसी वेटिंग हॉल की नीलामी के माध्यम से इसे संचालित करने के लिए एक अनुभवी एजेंसी का चयन किया गया है. चयनित एजेंसी यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हॉल उपलब्ध कराएगी, जिससे स्टेशन पर प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को अधिक आरामदायक वातावरण मिलेगा.
परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग से बढ़ेगी आय
इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना और गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) में बढ़ोतरी करना है. रेलवे लंबे समय से विभिन्न व्यावसायिक परिसंपत्तियों के माध्यम से अतिरिक्त आय बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है और यह नीलामी उसी प्रयास का हिस्सा है.
वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
रेलवे का कहना है कि वेटिंग हॉल में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों तथा लंबी दूरी के यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी. इससे यात्रियों का यात्रा अनुभव बेहतर और अधिक सुरक्षित बनेगा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की व्यावसायिक पहलों के माध्यम से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेलवे की आय बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










