रेलवे का लोहा व स्क्रेप चोरी मामले में सीबीआइ का गढ़हरा रेल परिसर में छापेमारी

Updated at : 02 May 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे का लोहा व स्क्रेप चोरी मामले में सीबीआइ का गढ़हरा रेल परिसर में छापेमारी

गढ़हरा रेल परिसर में गुरुवार को रेलवे का लोहा चोरी मामले में सीबीआइ टीम की छापेमारी से हड़कंप का माहौल था.

विज्ञापन

बरौनी. गढ़हरा रेल परिसर में गुरुवार को रेलवे का लोहा चोरी मामले में सीबीआइ टीम की छापेमारी से हड़कंप का माहौल था. जानकारी के मुताबिक उक्त मामले में नारायणपुर अनंत और गढ़हरा में रेलवे कार्यालय और रेलकर्मी के आवास पर सीबीआइ टीम ने छापेमारी की है. पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर जोन के कई जगहों पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का एक्शन के बाद ये कार्रवाई की गयी है. रेलवे का लोहा और स्क्रेप चोरी के मामले में यह कार्रवाई की गयी है. इस कार्रवाई में सीबीआइ ने कई रेलकर्मियों को हिरासत में लिया है और कई रेलकर्मी का मोबाइल भी जब्त किया गया है. सीबीआइ टीम की इस छापेमारी से गढ़हरा और बरौनी रेल महकमे में हड़कंप मचा है. बताते चलें कि रेलवे के लोहा और स्क्रेप चोरी के मामले में सीबीआइ की टीम लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है. पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर, पटना, डेहरी आनसोन सहित अन्य जगहों से इंजीनियरिंग विभाग के रेल अधिकारियों को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को सीबीआइ की दो अलग-अलग टीम मुजफ्फरपुर के नारायणपुर अनंत और गढ़हरा में दोनों जगहों पर एक साथ छापेमारी की गयी. गुरुवार को सीबीआइ और विजिलेंस की संयुक्त छापेमारी के दौरान दोपहर से लेकर देर रात तक रेल महकमे में हड़कंप मचा रहा. जानकारों के मुताबिक छापेमारी को लेकर काफी गोपनीयता बरती गयी है. गढ़हरा में छापेमारी करने पहुंचे सीबीआइ और विजिलेंस के अधिकारियों द्वारा सबसे पहले वहां मौजूद सभी रेल कर्मियों का मोबाइल बंद करा कर ले लिया गया. उसके बाद वैगन डिपो में मौजूद इंचार्ज सहित सभी रेल कर्मियों को एक कमरे में बैठाया गया. एक-एक कर सभी से पूछताछ की गयी. देर रात तक यह कार्रवाई चली. जानकारों के मुताबिक आने वाले समय में सीबीआई द्वारा इस मामले में कई बड़े खुलासे किये जा सकते हैं. बताते चलें कि गढ़हरा बरौनी विधुत लोकोमोटिव शेड परिसर से करोड़ों का रेल इंजन स्क्रेप चोरी की घटना के बाद सीबीआइ एवं विजिलेंस ने संयुक्त कार्यवाई की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन