बेगूसराय में BSNL सिम का संकट, नया और डुप्लीकेट सिम नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान

प्रतीकात्मक तस्वीर
Begusarai News : बेगूसराय में बीएसएनएल सिम उपलब्ध न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। सिम खोने या चोरी होने पर लोगों को दोबारा सिम नहीं मिल पा रहा है, जिससे भारी आक्रोश है।
Begusarai News : बेगूसराय जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का सिम उपलब्ध नहीं होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक दिक्कत उन लोगों को हो रही है, जिनका मोबाइल फोन चोरी हो गया है, सिम खो गया है या फिर डुप्लीकेट सिम की आवश्यकता है. ऐसे उपभोक्ता अपने-अपने क्षेत्र के बीएसएनएल सिम विक्रेताओं के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां सिम उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है. इसके बाद लोग बेगूसराय स्थित दूरसंचार जिला प्रबंधक (टीडीएम) कार्यालय का रुख कर रहे हैं, लेकिन वहां भी सिम का स्टॉक समाप्त होने की जानकारी दी जा रही है.
जिला कार्यालय से भी लौट रहे उपभोक्ता
टीडीएम कार्यालय स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में कार्यरत कर्मियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि फिलहाल बीएसएनएल के नए और डुप्लीकेट सिम उपलब्ध नहीं हैं. कर्मचारियों के अनुसार लगभग एक सप्ताह बाद सिम उपलब्ध होने की संभावना है. इस कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों उपभोक्ताओं को बिना सिम लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है. इससे लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है.
जल्द सिम उपलब्ध कराने की मांग
उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल प्रबंधन से जल्द से जल्द पर्याप्त संख्या में सिम उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और आवश्यक दूरसंचार सेवाएं सुचारु रूप से मिल सकें.
Also Read : कीचड़ में फंसी नालंदा डीएम की सरकारी गाड़ी, ग्रामीणों ने धक्का लगाकर निकाला बाहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










