ePaper

पिस्टल, तीन कारतूसों व मोबाइल साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार

Updated at : 13 Sep 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल, तीन कारतूसों व मोबाइल साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के कादराबाद चौक पर बछवाड़ा थाने की पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को एक पिस्टल, तीन कारतूस व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के कादराबाद चौक पर बछवाड़ा थाने की पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को एक पिस्टल, तीन कारतूस व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान कादराबाद पंचायत स्व लाल बाबू राय का पुत्र जितेन्द्र कुमार के रूप में की गयी है. मामले में थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि व्हाट्स एप्प ग्रुप पर पिस्टल लहराते फोटो वायरल किया था. जांचोपरांत गुप्त सूचना पर कादराबाद चौक के समीप छापेमारी के दौरान युवक को एक बाइक,एक पिस्टल, तीन जिन्दा कारतूस व एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. वही कादराबाद पंचायत के मजोसडीह गांव में छापेमारी कर शराब मामले में एक वारंटी मनीष कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने दोनों आरोपी से पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन