बेगूसराय: बखरी में सांप के डंसने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान

Author Vikash Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

बखरी पीएचसी में इलाज करते हुए डाक्टर | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के बखरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सांप के डंसने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई. परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक पर भरोसा करने के कारण इलाज में हुई देरी जानलेवा साबित हुई. डॉक्टर ने सर्पदंश के मामलों में तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है.

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय जिले के बखरी नगर परिषद क्षेत्र के शकरपुरा में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां सांप के डंसने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहम्मद परवेज के तीन वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है. परिजनों ने बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिससे इलाज में हुई देरी उसके लिए जानलेवा साबित हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

आम के पेड़ के नीचे खेल रहा था मासूम

परिजनों के मुताबिक, बच्चा घर के पास आम के पेड़ के नीचे खेल रहा था. इसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने डंस लिया. बच्चे ने इशारों से सांप की ओर संकेत भी किया, लेकिन परिवार वालों ने इसे किसी कीड़े का काटना समझ लिया. बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी.परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के लिए भगवती स्थान ले गए.काफी समय बीत जाने के बाद जब उसकी हालत गंभीर हो गई,तब उसे बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टर की अपील: सर्पदंश पर अस्पताल पहुंचे

इधर बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काटने का संदेह हो तो झाड़-फूंक या घरेलू उपायों में समय न गंवाएं और तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें. उन्होंने बताया कि जहरीले सांप के काटने के प्रमुख लक्षणों में डंसने वाली जगह पर सूजन और तेज दर्द, पलकों का झुकना, बोलने एवं निगलने में परेशानी, सांस लेने में दिक्कत,उल्टी, चक्कर आना और अत्यधिक कमजोरी शामिल हैं.

आवेदन पर कार्रवाई होगी

ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय उपचार ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है. इस संबंध में बखरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अभी तक पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है.सूचना मिलने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बेगूसराय: बोकारो से दूध पहुंचाकर लौटने के दौरान हुआ हादसा: टैंकर पलटने से चालक की मौत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन