बेगूसराय में मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

युवक के मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा। फोटो- प्रभात खबर

Begusarai Road Accide: बेगूसराय के मंझौल में मैजिक वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

Begusarai Road Accident (मंझौल से दानिश इकबाल की रिपोर्ट): बेगूसराय मंझौल स्टेट हाईवे 55 पर सिउरी पेट्रोल पंप के पास मैजिक की ठोकर से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी बाइक सवार लगभग 20 वर्षीय सौरभ कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि प्रिंस कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने पंकज साह के पुत्र सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से जख्मी प्रिंस कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों ने काटा बवाल

परिजनों के अनुसार दोनों नवयुवक मंझौल बाजार से बर्फ खरीद कर कोरिया आ रहे थे. उनका जूस का कारोबार है. परिजनों ने चिकित्सा में लापरवाही, ड्यूटी पर चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने, इलाज के बदले वीडियो बनाने, ऑक्सीजन नहीं लगाने और अस्पताल में एंबुलेंस के बावजूद ड्राइवर के नहीं रहने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे. आक्रोशित लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में लगभग एक घंटे तक तोड़फोड़ की.

कर्मियों से की हाथापाई

हंगामे के दौरान लोगों ने चिकित्सा कर्मियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई का प्रयास किया. अस्पताल के गार्ड कुंदन कुमार ने बताया कि व्हीलचेयर और स्ट्रेचर तोड़ने से रोकने पर उनकी गर्दन दबा दी गई. इस दौरान उपद्रवियों ने आपातकालीन सेवा के विभिन्न संसाधनों को नीचे फेंक दिया और अस्पताल के बैनर, बोर्ड एवं व्हीलचेयर को तोड़ डाला. हंगामा करने वालों ने पत्रकारों का भी वीडियो बनाने से विरोध किया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई.

लापरवाही से किया इनकार

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के दौरान मंझौल के थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी समेत पुलिस बल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. बाद में सरपंच विजय शंकर सिंह की मदद से लोगों को समझाकर शव को सदर अस्पताल भेजा गया. इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिनव प्रियदर्शी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक और स्टाफ ऑन ड्यूटी मौजूद थे और इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है. अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और हाथापाई की रिपोर्ट मंझौल थाना और वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी.

Also Read: बेगूसराय के युवक ने जान का खतरा बताकर थाने में दी अर्जी, 20 दिन बाद चाकू मारकर हो गई हत्या

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन