बेगूसराय : राजधानी एक्सप्रेस में लावारिस बैग मिलने से मची अफरा-तफरी, थोड़े देर बाद पहुंच गया बैग का मालिक फिर…

Updated:
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस की फाइल फोटो

बरौनी. बरौनी जंक्शन पर गुरुवार की शाम डिब्रुगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच बी -10 बर्थ 16 पर लावारिस हालत में एक पीठु वैग रखे होने

विज्ञापन

Rajdhani Express News : बरौनी जंक्शन पर गुरुवार की शाम डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-10 (B-10) की बर्थ संख्या 16 पर लावारिस हालत में एक पीठू बैग (बैकपैक) रखे होने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. दरअसल, जब उक्त बर्थ पर बरौनी से नई दिल्ली तक का सफर करने के लिए एक यात्री पहुंचे और उन्होंने वहां रखे बैग को हटाने की पहल की, तब आसपास के लोगों से पूछने पर भी यह पता नहीं चल सका कि बैग किसका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यात्रियों ने ली राहत की सांस

संदेह होने के कारण इस दौरान कोच में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के बीच भी डर और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि, ट्रेन खुलने से थोड़ी ही देर पहले बैग का वास्तविक मालिक वहां पहुंचा और उसने बैग को वहां से हटाया, तब जाकर बोगी में मौजूद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली. इस लापरवाही को लेकर बोगी के अन्य यात्रियों ने बैग के मालिक को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

Also Read : बेगूसराय : श्रावणी मेला शुरू होने में बचे महज 27 दिन, अब तक धरातल पर नहीं दिखी प्रशासनिक तैयारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन