सिमरिया गंगा घाट में डूबे समस्तीपुर के किशोर का शव 18 घंटे बाद बरामद, परिजनों में कोहराम

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
सिमरिया गंगा घाट में डूबे समस्तीपुर के किशोर का शव 18 घंटे बाद बरामद, परिजनों में कोहराम

Begusarai News: सिमरिया गंगा घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबे 18 वर्षीय किशोर बजरंगी साव का शव 18 घंटे बाद बरामद किया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Begusarai News (बिपिन राज): बेगूसराय जिले के सिमरिया गंगा घाट में बुधवार को स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडीघा गांव निवासी निर्धन साव के करीब 18 वर्षीय पुत्र बजरंगी साव के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंगी साव अपने चार परिजनों के साथ गंगा स्नान करने सिमरिया आया हुआ था. वह पुराने पुल के निकट एक नंबर सीढ़ी घाट के समीप स्नान कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और सबके सामने देखते ही देखते डूब गया.

18 घंटे बाद मिला शव

घाट पर हो-हल्ला होने पर स्थानीय गोताखोरों का दल अनिल कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ (SDRF) की टीम के साथ मिलकर शव को खोजना शुरू किया. लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी बुधवार को शव को बरामद नहीं किया जा सका. फिर दूसरे दिन गुरूवार को सुबह से ही शव को खोजने का काम दोबारा शुरू किया गया. अंततः करीब 18 घंटे के बाद घटनास्थल से काफी दूर जाकर शव को पानी से बरामद किया गया. गंगा नदी से शव मिलते ही परिजनों के करूण विलाप से वहां उपस्थित सभी लोग भी पूरी तरह द्रवित हो उठे.

असुरक्षित घाटों पर बढ़ा खतरा

घटना की जानकारी मिलने के बाद चकिया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताते चलें कि सिमरिया के असुरक्षित घाटों में इन दिनों नहाना आम लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो रहा है. यहाँ एक के बाद एक लगातार हो रही डूबने की घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन द्वारा घाटों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था की सारी कहानी को साफ तौर पर बयां कर दी है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इन खतरनाक घाटों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम और बैरीकेडिंग करने की पुरजोर मांग की है.

Also Read: बेगूसराय में 5.5 लाख मुआवजे के बाद उठा डिलीवरी बॉय का शव, विधायक के हस्तक्षेप से सुलझा विवाद

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन