बछवाड़ा में सेवानिवृत्त शिक्षक रंजन कुमार राय का निधन, इलाके में शोक की लहर

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो

मृतक की फाइल फोटो

Begusarai News: बछवाड़ा प्रखंड के नारेपुर धर्मपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रंजन कुमार राय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके निधन से शिक्षा जगत और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि गुरुवार को अयोध्या घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

विज्ञापन

Begusarai News (डबलु कुमार): बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत के नारेपुर धर्मपुर गांव में बुधवार रात सेवानिवृत्त शिक्षक रंजन कुमार राय का निधन हो गया. वे पिछले दो वर्ष से पैरालिसिस बीमारी से लगातार जूझ रहे थे. उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. रंजन कुमार राय पिछले दो वर्ष से पैरालिसिस बीमारी से पीड़ित थे और बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया.

दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

इस दुखद सूचना के बाद इलाके के विभिन्न विद्यालयों से भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, प्रधानाध्यापक, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी सहित अन्य लोग नारेपुर धर्मपुर गांव पहुंचे. सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. शिक्षक रंजन कुमार राय ने 16 अप्रैल 2007 को नियोजित शिक्षक के रूप में मध्य विद्यालय भीखमचक में अपनी प्रथम सेवा दी थी. उन्होंने लगभग 8 वर्ष तक वहां निष्ठापूर्वक अध्यापन कार्य किया था.

इसी वर्ष हुए थे सेवानिवृत्त

भीखमचक के बाद उन्होंने मध्य विद्यालय नारेपुर धर्मपुर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और वहीं से 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे. इस दुख की घड़ी में मध्य विद्यालय नारेपुर धर्मपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संदीप कुमार, शिक्षक संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष साकेत कुमार सिंह, पूर्व संकुल समन्वयक डॉ. मनोरंजन कुमार राय, शिक्षक हिमांशु कुमार राय, संजीत कुमार मुन्ना, सौरभ कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक महेश्वर भक्त सहित अन्य लोगों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि

गुरुवार को तेघरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या घाट पर पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके बड़े पुत्र दीपक कुमार ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी. शिक्षक रंजन कुमार राय के कुल तीन पुत्र हैं, जिनमें दीपक कुमार सबसे बड़े, दूसरे नंबर पर अंकित कुमार और सबसे छोटे अभिनव कुमार हैं. ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षक रंजन कुमार राय ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा.

Also Read: बेगूसराय में भीषण गर्मी के बीच आवारा कुत्तों का आतंक, कई लोगों को किया घायल

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन