बरौनी का ऐतिहासिक रेलवे मैदान बदहाल, रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News

बरौनी रेलवे मैदान की तस्वीर

Begusarai News : बरौनी का ऐतिहासिक रेलवे मैदान लंबे समय से बदहाली का शिकार है. स्थानीय लोगों और रेलकर्मियों द्वारा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल और सुविधाओं की मांग के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी है.

विज्ञापन

Begusarai News : बरौनी सहित पूरे बेगूसराय जिला में खेल मैदान के रूप से जाने जाना वाला ऐतिहासिक रेलवे मैदान अपनी बदहाली का आंसू बहाने को विवश है. जिसे देखने वाला कोई नहीं है. स्थानीय लोगों के साथ साथ रेल परिवार से जुड़े सदस्यों द्वारा कई बार इसके सौंदर्यीकरण की मांगें की जा चुकी है. लेकिन रेल प्रशासन के कान पर जू तक नहीं रेंग रहा है. इस मैदान से रेलवे को जन्माष्टमी मेला लगाने के एवज में कई वर्षों से लाखों रुपए का राजस्व भी प्राप्त होता है.

बरौनी रेलवे मैदान में गंदगी और असामाजिक तत्वों का बढ़ता जमावड़ा

बावजूद इस मैदान का आज तक न बाउंड्रीवाल किया जा सका और न ही इसके रख रखाव को लेकर ही कोई बेहतर कदम उठाया गया है. जानकारी के मुताविक बरौनी के रेल कर्मियों, आरपीएफ, जीआरपी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के लिए यह मैदान स्वास्थ्य लाभ के लिए एक मात्र जगह है. जहां सुबह व शाम रेलकर्मी व उनके परिजन मॉर्निंग व इवनिंग वाक करने आते है. लेकिन मैदान में यत्र तत्र गंदगी होने, लाइटिंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अब रेलकर्मियों का इस मैदान से मोह भंग होता जा रहा है. दिन भर पशुओं का जमाबड़ा भी लगा रहता है और शाम ढ़लते ही इस मैदान में असमाजिक तत्वों का भी जमाबड़ा लगना शुरू हो जाता है.

सौंदर्यीकरण का आश्वासन मिला, लेकिन तीन साल बाद भी नहीं हुआ काम

इससे भी भयभीत होकर लोग यहां आने से कतराते हैं. स्थानीय लोगों को उम्मीद जगी थी कि इस मैदान से लाखों रुपए राजस्व प्राप्ति के बाद रेल प्रशासन शायद इस मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर सजग होगी. लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ है. यहां तक कि स्थानीय सांसद व विधायक भी इस दिशा में पहल करना मुनासिब नहीं समझते. लगभग तीन वर्ष पूर्व 23 दिसंबर 23 को हाजीपुर जोन के जीएम के साथ बरौ होनी पहुंचे सोनपुर के तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक डीआरएम विवेक भूषण सूद ने इस मुद्दे पर कहा था कि बरौनी में कई विकास कार्य शुरू होने वाले हैं.

रेलवे मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर डीआरएम से हस्तक्षेप की अपील

इस मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर भी जल्द संज्ञान लिया जाएगा. लेकिन निरीक्षण के लगभग तीन साल बीत जाने के बाबजूद स्थिति जस की तस बनी है. जबकि वर्तमान डीआरएम भी प्रत्येक महीने बरौनी जंक्शन पहुंचते है. लेकिन शायद उनका भी ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है. क्षेत्र के समाजसेवी गोपाल चौधरी, सुबोध सिंह, संजय सिंह, देव कुमार मिश्र, फुल कुमार चौधरी आदि लोगों ने डीआरएम से इस ओर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में एरिया मैनेजर रत्नेश कुमार ने बताया कि इस वावत वरीय अधिकारी को अवगत कराया जाएगा. वहीं मैदान के आभाव में सबसे ज्यादा परेशानी रेलकर्मी और रेल पुलिस पदाधिकारी को हो रही है.

Also Read : पंचायत चुनाव से पहले डोभी में राजनीतिक हलचल बढ़ी, आरक्षण रोस्टर 2026 को लेकर चौक-चौराहों पर चर्चा तेज

विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन