Begusarai News : सेमीफाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने नवादा को पांच रनों से हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Dec 2024 10:13 PM
Begusarai News : मंगलवार को सेमीफाइनल बेगूसराय और नवादा के बीच मैच खेला गया.
बेगूसराय. बुधवार को सेमीफाइनल बेगूसराय और नवादा के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए बेगूसराय 19.4 ओवर में ऑल आउट हो गयी. कप्तान लेका ने 24 गेंद में सर्वाधिक 55 रन बनाये. नवादा की ओर से सत्यम ने चार ओवर में 35 रन देकर चार विकेट लिया. सचिन ने चार ओवर में मात्र सात रन देकर दो विकेट लिये. लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी नवादा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 136 रन ही बना पायी. शानदार रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय की टीम ने पांच रन से जीत दर्ज किया. बेगूसराय की ओर से हर्ष ने सबसे शानदार गेंदबाजी की. चार ओवर में मात्र 16 रन देकर एक विकेट चटकाये. नीतीश ने अपने टीम के लिए दो विकेट लिये. नवादा की ओर से अंकित ने 54 और लव कुश ने 39 रन बनाये. हर्ष और अंकित को संयुक्त रूप से मैन ऑफ़ द मैच मैच का पुरस्कार भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप और मशहूर दंत चिकित्सक डॉ पुष्कर ने दिया. ऐश्वर्य कश्यप ने दोनों टीम को बेहतरीन खेल खेलने के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं दी. बचपन के दिनों को याद करते हुए क्रिकेट के उत्साह को साझा किया. कहा कि दोनों टीमों ने आज अच्छा खेली वाकई लग रहा था कि सेमी फाइनल का मुकाबला है. डॉ. पुष्कर ने कहा कि एक-एक गेंद खेल में रोमांच पैदा करता रहा. आखिरी गेंद में जीत और हार का फैसला हुआ. क्रिकेट की जीत हुई. खेल की जीत हुई. शानदार आयोजन के लिए जिला प्रशासन और शारीरिक शिक्षकों का धन्यवाद किया.
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गया की टीम विजयी
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाये. गया की ओर से राज कुमार ने 33 गेंद में सर्वाधिक 46 रन बनाये. औरंगाबाद की ओर से सौरव ने 19 रन देकर चार विकेट लिये. लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी औरंगाबाद की टीम ने 20 ओवर में 06 विकेट पर 126 रन ही बना पायी. औरंगाबाद की ओर से रवि शंकर ने 50 और अंकित ने 47 रन बनाये. गया की ओर से कुश आर्यन ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये. इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश भी मौजूद रहे. इस टूर्नामेंट के आयोजन में शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, ब्रजेश, दीपक, चिरंजीव, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत आदि की भूमिका काफी सराहनीय रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










