महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर जमकर की मारपीट, थाने में पहुंची शिकायत

Updated:
विज्ञापन
महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर जमकर की मारपीट, थाने में पहुंची शिकायत

शुक्रवार को दिन के लगभग 11 बजे एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

विज्ञापन

चेरियाबरियारपुर. शुक्रवार को दिन के लगभग 11 बजे एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार उक्त मामले में पीड़ित महिला चेरिया बरियापुर गांव के श्रीपुर पंचायत के वार्ड सात निवासी अजय सिंह की पत्नी रूक्मिणी देवी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाना को दिये गये आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया है कि दिन के लगभग पौने 11 बजे अपने चापाकल पर कपड़ा धो रही थी. तभी मेरे घर में तीन चार आदमी आ गये. तथा गंदी एवं भद्दी भद्दी गालियां देने लगे. पीड़िता ने बताया है कि उपरोक्त गाली गलौज करने वाले मुकेश सिंह, रमेश सिंह एवं रमेश सिंह की पत्नी के साथ दो अन्य अज्ञात व्यक्ति थे. इस दौरान रमेश सिंह हाथ में लोहे का खंती लिए हुए थे. तभी रमेश सिंह की पत्नी दौड़कर आयी तथा मेरा बाल पकड़कर खींचते हुए जमीन पर गिरा दिया. इस दौरान रमेश सिंह ने अपने पुत्र मुकेश को हाथ में खंती देकर गाली गलौज करते हुए कहा लो बेटा इसकी जमकर पिटाई करो. चूंकि बार-बार यह तुम्हारी मां की तबीयत खराब कर देती है. इसके पीछे इसी का हाथ है. यह महिला डायन है. तथा मेरे पति को भी गाली-गलौज करते हुए कहा रहा था कि साला अजया को बता ही देते लेकिन मिला ही नहीं. इस बीच मुकेश खंती से वार करने लगा. मैं किसी तरह छिपकर जान बचाने लगी. बावजूद इसके पेट पर बायां साइड में गंभीर चोट लगी है. इस दौरान शोर हंगामा सुनकर अगल-बगल के पड़ोसी दौड़े. तब जाकर मेरी जान बची है. वहीं पीड़िता ने उपरोक्त घटनाक्रम की जांच कर थाना पुलिस से विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन