बरौनी में भाकपा ने निकाली पदयात्रा, ‘भाजपा भगाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत जनसंपर्क कर लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

सीपीआई कार्यकर्यता ने पैदल यात्रा के माध्यम से चलाया जनजागरूकता अभियान

Begusarai News : बरौनी में भाकपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा निकाली. केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में दिल्ली चलो का आह्वान किया गया.

विज्ञापन

Begusarai News : शुक्रवार को बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता और कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा भगाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं बिहार सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया. पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोगों से आगामी दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की और अभियान के उद्देश्यों से आम लोगों को अवगत कराया.

दीनदयाल रोड से शुरू हुई पदयात्रा, पूरे नगर क्षेत्र का किया भ्रमण

भाकपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल रोड से पदयात्रा की शुरुआत की. जुलुम सिंह, दिनेश सिंह, अजीत मिश्र और पार्षद प्रतिनिधि सह भाकपा नेता सुधीर मिश्र के नेतृत्व में निकली पदयात्रा बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी.

15 अगस्त तक गांव-गांव पहुंचने का लक्ष्य

भाकपा नेताओं ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘सितंबर में दिल्ली चलो’ के तहत यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि भाकपा कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चलाते हुए 15 अगस्त 2026 तक तेघड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के टोले-मोहल्लों और घर-घर तक पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से लोगों को देश में सामाजिक सौहार्द, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा.

सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने का दावा

भाकपा नेताओं ने कहा कि जनजागरण अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों और कथित विफलताओं को जनता के बीच रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि लोगों को संगठित कर सरकार की कमियों से अवगत कराया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में भाजपा की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन