बेगूसराय की चंद्रभागा नदी पर पुल निर्माण की जगी उम्मीद, पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
पुल निर्माण से संबंधित मामले की जानकारी प्राप्त करते हुए विभागीय कर्मी | Prabhat Khabar Network
Begusarai News : बखरी के बभैंन और चकचनरपत गांव के बीच चंद्रभागा नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण.
Begusarai News : बखरी. बखरी प्रखंड की राटन पंचायत के बभैंन और चकचनरपत गांवों के बीच चंद्रभागा नदी पर पुल निर्माण की उम्मीद जगी है. सोमवार को पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. विभागीय अधिकारियों के स्थल निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की आस बढ़ गयी है.
आपके शहर में
बारिश में आवागमन की बढ़ जाती है परेशानी
चंद्रभागा नदी पर पुल का निर्माण राटन और चकचनरपत पंचायतों समेत आसपास के पूरे क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग है. बारिश के मौसम में नदी में पानी भर जाने के कारण दोनों ओर के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य बाजार, सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है.
नदी पार करने के दौरान हो चुके हैं हादसे
ग्रामीणों के अनुसार, पुल नहीं होने के कारण कई बार लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है. इस दौरान कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है. ऐसे में चंद्रभागा नदी पर पुल निर्माण की आवश्यकता और भी गंभीर हो गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बड़ी समस्या से निजात मिल सकेगी.
Also Read : महंगाई और छात्र-नौजवानों पर हमले के खिलाफ बेगूसराय में भाकपा ने किया पुतला दहन
वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीण
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से चंद्रभागा नदी पर पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं. पूर्व में कई विधायकों ने पुल निर्माण का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक यह मांग पूरी नहीं हो सकी. ग्रामीणों को अब वर्तमान विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार से उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में पुल निर्माण की दिशा में ठोस पहल होगी.
पथ निर्माण विभाग ने लिया स्थल का जायजा
इधर, सोमवार को पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, लोजपा नेता पांडव कुमार यादव सहित दर्जनों ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. विभागीय अधिकारियों के स्थल निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को पुल निर्माण की दिशा में आगे कार्रवाई होने की उम्मीद जगी है.
Also Read : बेगूसराय में तीन दिन से लापता तीन वर्षीय मासूम का नहीं मिला सुराग, डॉग स्क्वायड ने भी की तलाश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए