ईस्ट सेंट्रल रेलवे स्काउट एंड गाइड को नए राज्य आयुक्त मिले, अवधेश कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
ईसीआर के नवनियुक्त राज्य आयुक्त स्काउट अवधेश कुमार

ईसीआर के नवनियुक्त राज्य आयुक्त स्काउट अवधेश कुमार

ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ने अवधेश कुमार को संस्था के सुचारू संचालन और विकास के लिए राज्य आयुक्त (स्काउट) मनोनीत किया है. पूर्व में भी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके अवधेश कुमार के नेतृत्व में स्काउट और गाइड संस्था के चौमुखी विकास की उम्मीद है.

विज्ञापन

Begusarai News: ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) भारत स्काउट एंड गाइड, राज्य मुख्यालय हाजीपुर के मुख्य राज्य आयुक्त सह पीएफए नीरज वर्मा ने संस्था के सुचारू संचालन और उत्तरोत्तर विकास के लिए मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) सह IRPS अवधेश कुमार को ईसीआर जोन का राज्य आयुक्त (स्काउट) मनोनीत किया है.

पूर्व में भी दे चुके हैं महत्वपूर्ण सेवाएं

बताते चलें कि अवधेश कुमार इससे पूर्व दानापुर मंडल में जिला आयुक्त (स्काउट) सह वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जिला सचिव जीवानंद मिश्रा ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नवनियुक्त राज्य आयुक्त अत्यंत सरल स्वभाव के हैं और स्काउट एवं गाइड संस्था के विकास में उनका पूर्व से ही ऐतिहासिक योगदान रहा है. उनके इस पद को संभालने से राज्य में संस्था का चौमुखी विकास होगा.

स्काउट एवं गाइड अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

अवधेश कुमार के राज्य आयुक्त (स्काउट) बनने पर संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. बधाई देने वालों में सहायक राज्य सचिव प्रभात कुमार, सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) लक्ष्मी कुमार सिंह, सहायक राज्य संगठन आयुक्त अशोक कुमार सिंह, कार्याधिकारी (स्काउट सेल) संटू कुमार, जिला सचिव जीवानंद मिश्रा, डीओसी मनीष कुमार, डीटीसी विपिन कुमार पांडे, शशिकांत, महेश दास, फणीश त्रिपाठी और नवीन कुमार त्रिपाठी मुख्य रूप से शामिल रहे.

Also Read: नल-जल योजना के पंप संचालकों ने बनाई पंचायत स्तरीय समिति, मानदेय भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन