बेगूसराय: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक संपन्न, वार्ड-28 के संयोजक बने कामेश्वर कुमार, अभिषेक सहसंयोजक मनोनीत
सांकेतिक तस्वीर
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बेगूसराय की बैठक लोहियानगर में संपन्न हुई. इसमें संगठन को मजबूत करने और नए सदस्यों को जोड़ने पर चर्चा की गई. वार्ड-28 के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई.
Begusarai News: बेगूसराय के लोहियानगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर सभागार में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने की, जिसमें संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई.
ऑनलाइन के-कार्ड से जुड़ने की अपील, वार्ड-28 का हुआ संगठन विस्तार
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने सदस्यों से संगठन को सशक्त बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया. साथ ही समाज के लोगों से ऑनलाइन 'के-कार्ड' के माध्यम से महासभा की सदस्यता लेने की अपील की. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए लोहियानगर वार्ड संख्या-28 के लिए कामेश्वर कुमार को संयोजक और अभिषेक कुमार सिन्हा को सहसंयोजक मनोनीत किया गया.
दर्जनों सदस्यों की रही मौजूदगी, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं. बैठक में बीरेंद्र कुमार वर्मा, जिला सहायक सचिव अखिलेश कुमार, रवि कुमार, मृत्युंजय कुमार सिन्हा बबलू, रंजन कुमार सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता पंकज कुमार सिन्हा, ऋतिक, त्रिभुवन नारायण सिन्हा, हिमांशु शेखर शरण, रंजीत कुमार सिन्हा, अधिवक्ता रमेश कुमार और संजीव कुमार समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में सहसंयोजक अभिषेक कुमार सिन्हा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए