बेगूसराय: मटिहानी में नीट पेपर लीक व छात्र आंदोलन के समर्थन में भाकपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फुंका पुतला

Author Narayan kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
भाकपा कार्यकर्ताओं ने बदलपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप शिक्षा मंत्री का  फुका पुतला | Prabhat Khabar Network

भाकपा कार्यकर्ताओं ने बदलपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप शिक्षा मंत्री का फुका पुतला | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने NEET परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका. उन्होंने मृतक छात्रों के परिजनों के लिए मुआवजा और दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के मटिहानी अंचल अंतर्गत बदलपुरा चौक स्थित विजय राघव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) मटिहानी अंचल परिषद के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया.

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दमन की निंदा

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा मंत्री राम उदय सिंह ने की, जबकि पुतले को मुखाग्नि खेत मजदूर यूनियन के नेता गोवर्धन तांती ने दी. सभा को संबोधित करते हुए अंचल मंत्री रामाधार कुमार और जिला परिषद सदस्य राम राघवेंद्र देव ने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. वक्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-युवाओं पर पुलिसिया कार्रवाई और दमन की कड़े शब्दों में निंदा की.

मृतक छात्रों के परिजनों को मुआवजा और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग

भाकपा नेताओं ने सरकार के समक्ष प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि:

  • नीट (NEET) परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले से हताश होकर जान गंवाने वाले 22 विद्यार्थियों के पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए.
  • बेगूसराय जिले में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर अविलंब विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए.
  • बेगूसराय के स्थानीय उद्योगों में क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए.

दमन न रुका तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र-युवा

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) के सचिव अमोद कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार की ओर से छात्रों का उत्पीड़न और दमनकारी नीतियां बंद नहीं हुईं, तो देश भर के छात्र व युवा उग्र आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे.

इस अवसर पर नरेश यादव, रंजीत साह, सुभाष कुमार, राम उदय सिंह, रामसुंदर सिंह, अजय तांती सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Narayan Kumar

लेखक के बारे में

By Narayan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन