बरौनी जंक्शन पर बनेगा नया FOB, सभी प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा; जीएम डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

बरौनी स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम डिम्पी गर्ग | Prabhat Khabar Network

बरौनी जंक्शन पर जल्द ही एक नया एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) बनेगा जो सभी प्लेटफॉर्म को जोड़ेगा. पूर्व-मध्य रेल महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने जंक्शन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा का जायजा लिया. उन्होंने विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Barauni Junction New FOB : पूर्व-मध्य रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने बरौनी जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं और संरक्षा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन समेत अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे. जीएम डिम्पी गर्ग दोपहर 12:17 बजे अधिकारियों के साथ सैलून से विंडो निरीक्षण करते हुए बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंचे.

15 मिनट के निरीक्षण के बाद खगड़िया रवाना

लगभग 15 मिनट वे बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर रूके उपस्थित पदाधिकारियों से बरौनी स्टेशन के विकास कार्य की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिये. इसके साथ ही उन्होंने बरौनी जंक्शन के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया.

यात्री सुविधा और सुरक्षा को लेकर जीएम सख्त दिखे और उन्होंने कहा यात्री सुविधा व्यवस्था सुरक्षा से कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अपने 15 मिनट के निरीक्षण के बाद वे दोपहर लगभग 12बजकर 31 मिनट पर अपने सैलून में बैठकर खगड़िया की ओर सभी अधिकारियों के साथ रवाना हुए.

जीएम के बरौनी निरीक्षण की सूचना पर बरौनी के रेल पदाधिकारी और आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थे.

जीएम आगमन को लेकर स्टेशन पर दिखी विशेष सफाई

नवनियुक्त जीएम का बरौनी स्टेशन का पहला निरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी के बाद देर रात से ही प्लेटफार्म तीन की साफ सफाई, रंगाई पोताई शुरू कर दी गई. आम दिनों में ऐसी साफ सफाई कम ही देखी जाती है. रेल जानकारों के मुताबिक बड़े रेल पदाधिकार का निरीक्षण कार्यक्रम पर इसी तरह लाखों लाख खर्च किया जाता है.

Also Read : बेगूसराय में बाढ़ का एरियल सर्वे करने पहुंचे CM सम्राट, बोले- स्थायी समाधान के लिए बनेंगे रिंग बांध और नए स्ट्रेच

जो जांच कर कार्रवाई का विषय है. जानकारों ने कहा साफ-सफाई, मेंटनेंस के नाम पर रेल विभाग काफी सख्त है. और इसके लिए निविदा की जाती है. लेकिन निविदा धारक आमदिनों में जैसे तैसे काम निकालते हैं और पदाधिकारी के आने की सूचना पर स्टेशन चमकाते है. साफ सफाई हो और बेहतर हो इसके लिए निविदा लेने वाली कंपनी और संवेदक पर विभाग के पदाधिकारी को एक्शन लेने की जरूरत है.

ताकि प्रत्येक दिन स्टेशन परिसर और सभी प्लेटफार्म चमकती रहे. लेकिन यहां उल्टा होता है जिस स्टेशन के प्लेटफार्म पर पदाधिकारी आएंगे वह चमकाई जाएगी. बांकी प्लेटफार्म उदास रहती. लोगों ने कहा प्लेटफार्म की कौन कहे जब जीएम इंस्पेक्शन होता है तो जिस रेलवे ट्रेक पर से उनकी सैलून गुजरेगी उसकी भी सफाई जबरदस्त होती है. ऐसा ही कल भी देखा गया. जो चर्चा का विषय बना हुआ था.

बरौनी जंक्शन पर बनेगा नया एफओबी

जीएम ने अपने बरौनी निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान बताया कि बरौनी जंक्शन पर एक नया एफओबी का निर्माण कराया जाएगा. जो एफओबी बरौनी जंक्शन के सभी प्लेटफार्म बिल्डिंग से कनेक्ट होगा. इसका प्रपोजल तैयार हो गया है. जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू होगी.

हाजीपुर से कटिहार तक सेक्शन का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि वे कार्यभार संभालने के बाद पूरा ईसीआर का सेक्शन देखना चाहते है. शनिवार को वे हाजीपुर से कटिहार तक सेक्शन का निरीक्षण कर चलने वाले सारे विकास कार्य का जाएजा लिया और चलने वाली प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने का संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

जीएम ने कहा कि बरौनी में भी चलने वाले सारे प्रोजेक्ट्स जल्द पुरे किए जाएंगे और बरौनी जंक्शन नये स्वरूप में दिखेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन