बेगूसराय की 217 पंचायतों में बनेंगे पंचायत सरकार भवन, 65 का काम पूरा; मंत्री दीपक प्रकाश ने दी जानकारी
पत्रकारों को संबोधित करते पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय की 217 पंचायतों में मिनी सचिवालय (पंचायत सरकार भवन) का निर्माण होगा, जिसकी घोषणा बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने की। 65 पंचायतों में निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 85 में काम जारी है।
बेगूसराय जिले में कुल 217 पंचायतों में मिनी सचिवालय के रूप में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाएगा. पंचायत सरकार भवन में पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. ये सारी बातें शनिवार को सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कही.
आपके शहर में
85 पंचायतों में निर्माण जारी
उन्होंने कहा कि 65 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अभी 85 पंचायतों में इसका कार्य निर्माणाधीन है. मंत्री ने कहा कि पंचायत राज विभाग के अधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट भवन स्थित विजय सभागार भवन में इन सभी बिंदुओं पर गहन समीक्षा अधिकारियों के साथ करने के बाद कई आवश्यक दिशा निर्देश उन्हें दिए गये हैं.
23 पंचायतों में विवाह मंडप की स्वीकृति
पंचायती राज मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री विवाह मंडप योजना के तहत जिले के सभी पंचायत में इस कार्य को पूरा कराया जाएगा. फिलहाल 23 पंचायतों को इसकी स्वीकृति देकर राशि को आवंटित कर दिया गया है और दो पंचायतों में इसका कार्य भी शुरू हो गया है.
30,916 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं
जिले में सोलर स्ट्रीट लाइट के बारे में मंत्री ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में 10 सोलर स्ट्रीट लाइट को लगाया जाएगा. इसके अलावे 10 मुखिया जी भी सोलर स्ट्रीट लाइट को लगाएंगे.
इसके अलावा सोलर स्ट्रीट लाइट के एजेंसी को यह निदेशित किया गया कि कोई भी सोलर लाइट खराब होता है तो उसको रात में जाकर ठीक कीजिए. जिले में लक्ष्य के मुताबिक 30,916 स्ट्रीट लाइट का कार्य को पूरा कर लिया गया है.
निर्माण कार्यों की जांच के आदेश
जिप बेगूसराय में कराए गए कार्यों में जिप कार्यालय का भवन, डीआरडीए भवन, कलेक्ट्रेट भवन स्थित जीविका भवन, इंडौर स्टेडियम भवन, नावकोठी और मटिहानी का दुग्ध भवन में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता की गहन जांच कर इसे पंचायती राज विभाग को जांच रिपोर्ट शीध्र भेजने का निर्देश अधिकारियों को मंत्री ने दिया.
मौके पर रालोमो के प्रदेश महासचिव रवि शंकर सिंह कुशवाहा, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, चेरिया बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश महतो, पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेश्वर महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, अजय पटेल, मृत्युंजय कुमार, सहित कई अन्य भी पार्टी के नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए