किसानों की एकजुटता और संघर्ष से ही मिली जीत : अशोक

Edited by AMLESH PRASAD
Updated:
विज्ञापन

किसान संकल्पित होकर दिल्ली में आंदोलन छेड़ा था तो वहां भी मांगें पूरी हुई.

विज्ञापन

बेगूसराय. धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने, धान खरीद में हो रहे घपले-घोटालों की जांच एवं कठोर कार्रवाई, डीसीओ पर कठोर कार्रवाई तथा बरौनी डेयरी में करीब 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी की जांच की मांग को लेकर विगत 5 से 8 जनवरी तक बेगूसराय जिला समाहर्ता के समक्ष संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार की बेगूसराय इकाई द्वारा आयोजित धरना की सभी मांगें पूरी होने पर किसानों एवं सहकारिता से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है. इसको लेकर आयोजित बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अशोक प्रसाद सिंह ने किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसान जब-जब अंगराई लेता हैं तो अपनी मांगें हासिल करता है. किसान संकल्पित होकर दिल्ली में आंदोलन छेड़ा था तो वहां भी मांगें पूरी हुई. उन्होंने कहा कि डीसीओ बेगूसराय के काले कारनामों की जे आर के द्वारा जांच पूरी हो चुकी है और जल्द ही कार्रवाई होगी. विगत 21 जनवरी को खाद्य मंत्री लेसी सिंह, निबंधक सहयोग समिति बिहार, सचिव सहकारिता विभाग और सचिव खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग को आवेदन देकर बेगूसराय में धान अधिप्राप्ति में हुए घोटाले की जांच एवं लक्ष्य बढ़ाने की मांग की गयी. पुनः 27 जनवरी को किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पैक्स अध्यक्ष सिकंदर चौधरी,महेश महतो और प्रमोद वर्मा संयुक्त रूप से खाद्य मंत्री लेसी सिंह, खाद्य सचिव अभय कुमार सिंह, निबंधक सहयोग समितियां रजनीश सिंह तथा सचिव सहकारिता विभाग बिहार सरकार से मिलकर लिखित आवेदन देकर उनसे बेगूसराय का धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने तथा खरीद में हुए घोटाले की अविलंब जांच की मांग की. खाद्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को कहा कि केंद्र सरकार यदि बिहार का लक्ष्य नही बढ़ाया तो वैसे स्थिति में दरभंगा के लक्ष्य से काटकर बेगूसराय के लक्ष्य को बढ़ाने का आश्वासन दिया और 29 जनवरी को दरभंगा का लक्ष्य काट कर हमारा लक्ष्य बढ़ाया गया. बेगूसराय को पिछले साल के बराबर लक्ष्य मिला जो एक बड़ी सफलता है, क्योंकि भारत सरकार ने गत साल के लक्ष्य से 20% लक्ष्य को घटा दिया है. 2024-25 में बिहार का लक्ष्य 45 लाख एम टी था,जो इस बार घटकर 36 लाख एमटी हो गया है. उसके आधार पर बेगूसराय को करीब 13000 एम टी हिस्सा होता है. मगर संघर्ष के चलते बिहार में 37 जिलों को गत साल से कम लक्ष्य मिला, सिर्फ बेगूसराय को ही पिछले साल के बराबर लक्ष्य मिला है. यह आंदोलन की बड़ी सफलता है. बिहार एवं भारत सरकार के मंत्री को किसानों से यदि प्रेम है तो बिहार की खरीद गत साल के बराबर 45 लाख एम टी करवा दे,तो बेगूसराय का लक्ष्य और बढ़ेगा. किसानों के धान को उचित दाम भी मिल सकेगा. धान खरीद में धांधली की जांच के लिए भी पटना से आदेश निकल चुका है. जल्द ही जांच की जायेगी. इससे घबराकर घपला करने वाले पैक्स अध्यक्ष जांच के डर से अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष ईश्वर ने की जबकि मनोज यादव,महेश महतो ने भी इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन