ePaper

बरौनी-बेगूसराय होकर चलेगी अमृत भारत ट्रेन, 15 को पीएम करेंगे उद्घाटन

Updated at : 11 Sep 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
बरौनी-बेगूसराय होकर चलेगी अमृत भारत ट्रेन, 15 को पीएम करेंगे उद्घाटन

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-हाजीपुर -पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी-नागपुर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर- काटपाडी के रास्ते जोगबनी और ईरोड के मध्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है.

विज्ञापन

बरौनी. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-हाजीपुर -पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी-नागपुर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर- काटपाडी के रास्ते जोगबनी और ईरोड के मध्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. इस ट्रेन का उद्घाटन 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जोगबनी और ईरोड के मध्य चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी सं. 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 15.09.2025 सोमवार को गाड़ी सं. 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल जोगबनी से से 15.30 बजे खुलकर 15.44 बजे फारबिसगंज, 16.09 बजे अररिया कोर्ट, 16.45 बजे पूर्णिया, 17.40 बजे कटिहार, 18.40 बजे नौगछिया, 19.30 बजे मानसी, 19.43 बजे खगड़िया, 20.25 बजे बेगुसराय, 21.30 बजे बरौनी, 22.25 बजे शाहपुर पटोरी, 23.45 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00.02 बजे सोनपुर, 00.50 बजे पाटलिपुत्र, 01.13 बजे दानापुर, 01.43 बजे आरा, 02.06 बजे रघुनाथपुर, 02.31 बजे बक्सर एवं 05.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 18.09.25 गुरूवार को 07.20 बजे ईरोड पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन