बेगूसराय: एनसीसी कैंप में अग्निवीर व सशस्त्र बलों की तैयारी की दी गयी ट्रेनिंग, 500 कैडेट्स ने लिया भाग
एनसीसी कैडेट्स का सांकेतिक फोटो.
Begusarai News : 10 दिवसीय इस कैंप का संचालन कैंप कमांडेंट कर्नल वीरविक्रम शंकर के नेतृत्व में किया जा रहा है. कैंप में वर्तमान में लगभग 500 महिला एवं पुरुष कैडेट्स भाग ले रहे हैं.
Begusarai News : निपनियां, बरौनी में 4 बिहार गर्ल्स बटालियन, सहरसा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी कैंप के पांचवें दिन रविवार को विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया. सत्र में सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) की टीम ने कैडेट्स को सशस्त्र बलों में भर्ती की योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं उससे मिलने वाले अवसरों और लाभों की विस्तृत जानकारी दी.
आपके शहर में
एआरओ टीम ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अग्निवीर योजना पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और कुशल नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. टीम ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि सेना में करियर केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का अवसर है, जहां साहस, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है.
लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर तैयारी करने की सलाह दी
अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र बलों में सेवा करने से युवाओं को वित्तीय सुरक्षा के साथ-साथ समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है. उन्होंने कैडेट्स को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर तैयारी करने की सलाह दी.
10 दिवसीय इस कैंप का संचालन कैंप कमांडेंट कर्नल वीरविक्रम शंकर के नेतृत्व में किया जा रहा है. कैंप में वर्तमान में लगभग 500 महिला एवं पुरुष कैडेट्स भाग ले रहे हैं.
कैंप में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अर्चना कुमारी, लेफ्टिनेंट करुणा कुमारी, सेकेंड ऑफिसर गीतांजलि कुमारी, कन्हैया कुमार, जीसीआई दीक्षा, स्तुति एवं पूजा, सैन्य स्टाफ एसएम जेरोम राजन सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए