ट्रैक्टर से ठोकर मारकर वृद्ध की हत्या करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर से ठोकर मारकर वृद्ध की हत्या करने का आरोप

मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत- 04 के रचियाही बिंद टोली निवासी 64 वर्षीय बुधो महतो की पीट पीट कर एवं ट्रैक्टर से ठोकर मारकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

मटिहानी. मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत- 04 के रचियाही बिंद टोली निवासी 64 वर्षीय बुधो महतो की पीट पीट कर एवं ट्रैक्टर से ठोकर मारकर हत्या कर दी गयी. बुधो महतो के पुत्र मांगो कुमार ने मटिहानी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बुधो महतो अपने गांव के हीरा महतो की बेटी की शादी में शामिल होकर भोज खाकर वहां से बिंदटोली आकाशपुर पथ से अपने डेरा पर जा रहे थे. इसी बीच में कुछ लोगों ने उसके पिता को पकड़ लिया और लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया. उसके बाद उसके पिता के शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. बुधो महतो का पुत्र मागो कुमार ने बताया है कि गांव का ही एक व्यक्ति मुझे मेरे घर पर आकर कहा कि तुम्हारे पिता को मारकर सड़क किनारे फेंक दिया है. जब हम वहां पहुंचे तो हमारे पिताजी जिंदा थे. गंभीर अवस्था में उन्हें उठाकर रचियाही लूचो चौक लेकर आया, जहां स्थानीय चिकित्सकों ने कहा कि उनकी स्थिति गंभीर है. मैं इलाज नहीं करूंगा. फिर हमने वाहन जब तक मंगाने का काम किया तब तक वह दम तोड़ चुके थे. मागो कुमार ने बताया कि मरने से पहले मेरे पिताजी ने मुझे बताया कि गांव के ही अर्जुन महतो, श्रीकिशुन महतो, राजीव महतो, गुलशन महतो, नीतीश महतो, अजय महतो, विजय महतो सभी मिलकर मेरे साथ मारपीट किया और मेरे ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. इस बाबत मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार की रात्रि की है. प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अभी हर बिंदु पर जांच कर रही है. स्थानीय लोग बताते हैं कि बुधो महतो की मौत ट्रैक्टर दुर्घटना में हुई है. नामजद सभी लोगों से बुधो महतो को पूर्व से विवाद चल रहा है. इसलिए फंसाने के लिए हत्या का रूप दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन