अभाविप ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्य को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन
अभाविप ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्य को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

अभाविप बरौनी काॅलेज ईकाई ने शनिवार को एपीएसएम प्रधानाचार्य को छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर नगर मंत्री प्रियांशु कुमार एवं कॉलेज अध्यक्ष आलोक कुमार की अगुवाई में सात सूत्री मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

बेगूसराय. अभाविप बरौनी काॅलेज ईकाई ने शनिवार को एपीएसएम प्रधानाचार्य को छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर नगर मंत्री प्रियांशु कुमार एवं कॉलेज अध्यक्ष आलोक कुमार की अगुवाई में सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से स्नातक में ज्योग्राफी, होम साइंस, सोशियोलॉजी एवं कॉमर्स की पढ़ाई शुरू करवाने की दिशा में पहल करने के साथ बढ़ती गर्मी को देखते हुए काॅलेप कैंपस में शीतल पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है. वहीं एलएनएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्र हितों के लिए संघर्ष करते आई है जब जब छात्रों को समस्या हुई है तब तब विद्यार्थी परिषद ने उसके समाधान के लिए संघर्ष किया है.

मांगों को पूरा करने की मांग

इसी क्रम में आज विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं के विभिन्न मांगों को प्रधानाचार्य के समक्ष रखा है. ताकि आगामी भविष्य में काॅलेज कैंपस में छात्र छात्राओं को कोई समस्या ना हो. साथ ही विद्यार्थी परिषद कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए भी अभियान चला रही है. मौके पर उपस्थित कॉलेज मंत्री अंकित कुमार एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास कुमार झा ने कहा है कि महाविद्यालय में स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की कमी साफ देखी जा सकती है. आने वाले दिनों में गर्मी प्रचंड होने वाली है लेकिन महाविद्यालय में स्वच्छ व शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं के बराबर है. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की अच्छी व्यवस्था करे. मौके पर नगर सह मंत्री अजय कुमार, कोषाध्यक्ष स्वराज कुमार, खेल प्रमुख सौरव कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष अमन कुमार, विवेक कुमार, पीयूष कुमार यश, प्रभाकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन