ePaper

मटिहानी में स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत

Updated at : 11 Sep 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
मटिहानी में स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के सिहमा गंगा घाट में स्नान करने के क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा निवासी देवनारायण सिंह के 35 वर्षीय पुत्र बबलू सिंह डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

मटिहानी. थाना क्षेत्र के सिहमा गंगा घाट में स्नान करने के क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा निवासी देवनारायण सिंह के 35 वर्षीय पुत्र बबलू सिंह डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बबलू सिंह रांची में रहकर मजदूरी करता था. दो माह पूर्व गांव आया था. गुरुवार को दोपहर स्नान करने के लिए सिहमा गंगा घाट गया था. स्नान करने के क्रम में अधिक पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने डूबने की सूचना मटिहानी थाना एवं मृतक परिजनों को दिया. सूचना पाकर मटिहानी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. मटिहानी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कैथमा निवासी बबलू सिंह गंगा बाढ़ की पानी में स्नान करने के लिए आया था. स्नान करने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि सिहमा के ग्रामीणों के द्वारा लाश को बाहर निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन