ePaper

बहलोरिया गांव में मामला सुलझाने को हुई महापंचायत

17 Nov, 2016 4:12 am
विज्ञापन
बहलोरिया गांव में मामला सुलझाने को हुई महापंचायत

साहेबपुरकमाल : संदलपुर पंचायत के बहलोरिया गांव में पूर्व मुखिया महेंद्र यादव और राजा यादव के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए मंगलवार को बहलोरिया शिव मंदिर पर थाना प्रभारी राजेश कुमार और प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सुबोध यादव के नेतृत्व में दोनों पक्षों के साथ महापंचायत का आयोजन किया गया […]

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल : संदलपुर पंचायत के बहलोरिया गांव में पूर्व मुखिया महेंद्र यादव और राजा यादव के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए मंगलवार को बहलोरिया शिव मंदिर पर थाना प्रभारी राजेश कुमार और प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सुबोध यादव के नेतृत्व में दोनों पक्षों के साथ महापंचायत का आयोजन किया गया .

जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोग भी शामिल हुए. महापंचायत में दोनों पक्ष के बीच झगड़ा के कारणों पर मंथन किया गया. प्रबुद्ध लोगों की सलाह पर दोनों पक्ष ने विवाद समाप्त करने पर अपनी सहमति जतायी .मुखिया संघ के अध्यक्ष और थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से एक दूसरे पर गोलीबारी और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी .जिसमें पूर्व मुखिया का भाई जितेंद्र यादव उर्फ वीरेंंद्र यादव ने सात लोगों को नामजद किया था जबकि राजा यादव ने नौ लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था.

इस कारण गांव में तनावपूर्ण माहौल था.महापंचायत में उपस्थित प्रबुद्ध लोगों ने दोनों पक्ष के लोगों को झगड़ा समाप्त कर गांव में शांति का माहौल कायम करने की सलाह दी, जिसे दोनों पक्षों ने मान लिया.गांव में शांति का माहौल बना रहे इसके लिए महापंचायत में 27 सदस्यीय शांति समिति का भी गठन किया गया. 17 नवंबर को इसकी बैठक कर मुकदमा समाप्त कराने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव ,थाना प्रभारी राजेश कुमार के अलावा रघुनाथपुर बरारी पंचायत के सरपंच देवनंदन यादव,पंसस धर्मेंद्र यादव ,बिहार राज्य जल श्रमिक संघ के जिला सचिव अनिरुद्ध सहनी, सुनीता देवी, संजय ठाकुर, रेणु कुमारी, शालिग्रामी निवासी विपिन यादव सहित अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पसंदीदा शहर चुनें

ऐप पर पढ़ें
Page not found - Prabhat Khabar