ePaper

पुणे के बिल्डिंग हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत

Updated at : 30 Jul 2016 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
पुणे के बिल्डिंग हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत

बेगूसराय : महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुए एक हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गयी है. जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के रहने वाले तीन मजदूर वहां काम करते थे. बछवाड़ा प्रखंड के तीनों मजदूरों वर्षों से पुणे में रहकर मजदूरी करते थे. शुक्रवार की देर रात एक बिल्डिंग के मलवे में […]

विज्ञापन

बेगूसराय : महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुए एक हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गयी है. जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के रहने वाले तीन मजदूर वहां काम करते थे. बछवाड़ा प्रखंड के तीनों मजदूरों वर्षों से पुणे में रहकर मजदूरी करते थे. शुक्रवार की देर रात एक बिल्डिंग के मलवे में दबकर उनकी मौत हो गयी है. मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. परिजनों के मुताबिक उनके परिवार की आय का श्रोत वहीं थे. ग्रामीणों के मुताबिक अब उनके शवों के आने का इंतजार किया जा रहा है. मजदूरों के मरने की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है.

हालांकि अभी तक कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी इन मजदूरों के परिजनों से मुलाकात करने नहीं पहुंचा है. शुक्रवार को पुणे में एक बिल्डिंग के गिरने के बाद मलवे में दबकर तीनों मजदूरों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन