ePaper

जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर कल होगी 71वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा, तैयारी पूरी

Updated at : 11 Sep 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर कल होगी 71वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा, तैयारी पूरी

जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर 13 सितंबर (शनिवार) को 71वीं बीपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर 13 सितंबर (शनिवार) को 71वीं बीपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक संपन्न होगी. अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 09:30 बजे से है. जबकि सुबह 11:00 बजे के पहले तक ही अभ्यर्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जायेगा. यह बातें कारगिल भवन में परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम ब्रज किशोर चौधरी ने कही. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड एवं गहन जांच करके ही उन्हें परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जायेगा. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर आदि इलेक्ट्रॉनिक समान ले जाने पर पूरी तरह से पावंदी रहेगी. वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर ट्रैफिक डीएसपी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर 13 सितंबर को बीपीएससी की परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा केंद्रों में एसके महिला कॉलेज, बीपी इंटर स्कूल, ओमर गर्ल्स प्लस टू स्कूल, बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल, जेके प्लस टू स्कूल, आरबीएस प्लस टू स्कूल हरपुर, आरएमजी प्लस टू विद्यालय बीहट, श्रीसीताराम राय प्लस टू स्कूल रजौरा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय असुरारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथौली, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जेमरा, एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय, उत्क्रमित हाई स्कूल प्लस टू भर्रा, उच्च माध्यमिक विद्यालय चिलमिल, अपग्रेडेड हाई स्कूल पपरौर, आरकेसी प्लस टू स्कूल फुलवरिया, ओमर प्लस टू स्कूल तेघरा, पीएमश्री गवर्नमेंट एसभीआर प्लस टू स्कूल तेघरा, आरकेजीडीआर प्लस टू स्कूल बलिया, आरएसएएस प्लस टू स्कूल बलिया, जयमंगला प्लस टू स्कूल मंझौल, आरडीपी प्लस टू बालिका विद्यालय मंझौल शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन