8.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

काम ठप कर मुख्य गेट पर जड़ दिया ताला

बेगूसराय(नगर) : अपनी प्रमुख मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सोमवार से चले गये. सुबह से ही कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नगर निगम कार्यालय पर जम कर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने इस दौरान काम-काज ठप कर निगम के दोनों मुख्य गेट में तालाबंदी कर दी. इससे निगम कार्यालय […]

बेगूसराय(नगर) : अपनी प्रमुख मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सोमवार से चले गये. सुबह से ही कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नगर निगम कार्यालय पर जम कर प्रदर्शन किया.
कर्मचारियों ने इस दौरान काम-काज ठप कर निगम के दोनों मुख्य गेट में तालाबंदी कर दी. इससे निगम कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी. इस मौके पर सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर झाड़ू केसाथ प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगों को मान नहीं लिया जाता है, तब तक हमलोग हड़ताल पर डटे रहेंगे.
इस मौके पर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह एवं जिला मंत्री दिलीप कुमार मल्लिक ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन के द्वारा लगातार हम लोगों की मांगों को नजरअंदाज किया जाता रहा है. हड़ताल के दौरान निगम प्रशासन आश्वासन दे देता है, लेकिन उसे पूरा करने से बाद में मुकर जाता है. निगम के कर्मचारी इस बार आंदोलन के प्रति गंभीर है और जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी.
हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप
नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी है. नतीजा है कि पहले ही दिन शहर के कई वार्डो में गंदगी का अंबार देखा गया.
इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हड़ताली कर्मचारी पूरी तरह से आंदोलन को धारदार बनाने में जुटे हुए हैं. इसी बीच हड़ताली कर्मचारियों को कहीं से जानकारी मिली कि कुछ स्थायी कर्मचारियों के द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था की जा रही है.
इसके बाद हड़तालीकर्मी वहां पहुंच कर सफाई कार्य में लगे स्थायी मजदूरों के काम को रोक दिया. बताया जाता है कि इस दौरान सफाई कर्मी जो गंदगी को जमा कर रखे थे, उसे हड़ताली सफाई कर्मियों के द्वारा सड़क पर फेंक दिया गया. इससे पूरी सड़क गंदगी से पट गयी है.
कई वार्डो में गंदगी का अंबार
निगम कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने से शहर के कई वार्डो में गंदगी का अंबार लग गया है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. शहर के लोगों ने निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन से अविलंब पहल कर निगम कर्मियों की हड़ताल को समाप्त कराने की अपील की.
कर्मियों को समझाने पहुंचे पदाधिकारी
निगम कर्मचारियों को हड़ताल वापस लेने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी निगम कार्यालय पहुंच कर अपील की, लेकिन कर्मचारियों ने उक्त पदाधिकारी को अपनी आपबीती सुनायी.
इस दौरान जिला पदाधिकारी के बुलावे पर निगम कर्मचारी के प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिल कर न्याय दिलाने की मांग की. कर्मचारियों ने जिला पदाधिकारी को बताया कि निगम प्रशासन कई बार वादा कर उससे मुकर जाता है. हमलोगों की मांगों के प्रति निगम प्रशासन गंभीर नहीं है.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel