ePaper

बीपीएससी की परीक्षा में 4400 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 13 Sep 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी की परीक्षा में 4400 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित बीपीएससी (प्रारंभिक) की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित बीपीएससी (प्रारंभिक) की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. जहां कुल 15,048 परीक्षार्थियों में 10,648 उपस्थित एवं 4,400 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कही. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुँचना शुरू कर दिये थे. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं गहन जांच करके ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया गया. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह से पावंदी थी. वहीं सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही थी. परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर चिन्हित चौक-चौराहों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके इसको लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जिलास्तरीय पदाधिकारी ने निरीक्षण किया.

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा

जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा केंद्रों में एसके महिला कॉलेज, बीपी इंटर स्कूल, ओमर गर्ल्स प्लस टू स्कूल, बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल, जेके प्लस टू स्कूल, आरबीएस प्लस टू स्कूल हरपुर, आरएमजी प्लस टू विद्यालय बीहट, श्रीसीताराम राय प्लस टू स्कूल रजौरा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय असुरारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथौली, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जेमरा, एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय, उत्क्रमित हाई स्कूल प्लस टू भर्रा, उच्च माध्यमिक विद्यालय चिलमिल, अपग्रेडेड हाई स्कूल पपरौर, आरकेसी प्लस टू स्कूल फुलवरिया, ओमर प्लस टू स्कूल तेघरा, पीएमश्री गवर्नमेंट एसभीआर प्लस टू स्कूल तेघरा, आरकेजीडीआर प्लस टू स्कूल बलिया, आरएसएएस प्लस टू स्कूल बलिया, जयमंगला प्लस टू स्कूल मंझौल, आरडीपी प्लस टू बालिका विद्यालय मंझौल शामिल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन