24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

धसना गिरने से महिला की मौत

मिट्टी के नीचे दबने से किशोरी गंभीर रूप से जख्मीकरोड़ गांव में घटना के बाद मची अफरा-तफरीचेरियाबरियारपुर. थाना क्षेत्र के करोड़ गांव में धसना गिरने से रामदेव पासवान की 45 वर्षीया पत्नी अलखमन देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बलराम पासवान की 12 वर्षीया पुत्री सरिता कुमार गंभीर रू प से घायल […]

मिट्टी के नीचे दबने से किशोरी गंभीर रूप से जख्मीकरोड़ गांव में घटना के बाद मची अफरा-तफरीचेरियाबरियारपुर. थाना क्षेत्र के करोड़ गांव में धसना गिरने से रामदेव पासवान की 45 वर्षीया पत्नी अलखमन देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बलराम पासवान की 12 वर्षीया पुत्री सरिता कुमार गंभीर रू प से घायल हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला एवं किशोरी घरेलू कार्य के लिए मिट्टी लाने गांव के यमुना चौर स्थित बड़की गाछी गयी हुई थीं. मिट्टी खोद कर निकालने के क्रम में अचानक मिट्टी गिर गयी, जिसमें मौके पर ही उक्त महिला ने दम तोड़ दिया. मिट्टी के नीचे दब जाने से सरिता कुमारी गंभीर रू प से जख्मी हो गयी. जैसे ही धसना गिरने और उसके नीचे महिलाओं के दबे होने की खबर लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने मिट्टी के नीचे दबी महिला और किशोरी को बाहर निकाला. जहां महिला मृत पायी गयी वहीं गंभीर रू प से घायल किशोरी को स्थानीय लोगों ने चेरियाबरियारपुर पीएचसी में भरती कराया. वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, जैसे ही उक्त मनहूस खबर पीडि़त परिवार के पास पहुंची लोगों में कोहराम मच गया. बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने इस हादसे दुख प्रकट किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें