भाजपा की 11 सदस्यीय संचालन समिति की बैठक
बेगूसराय (नगर). भारतीय जनता पार्टी बेगूसराय विधान सभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी एवं जिला भाजपा द्वारा नियुक्त 11 सदस्यीय सदस्यता संचालक समिति की बैठक विधान सभा क्षेत्र के संयोजक विजय राय के संयोजकत्व में जिला कार्यालय में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में […]
बेगूसराय (नगर). भारतीय जनता पार्टी बेगूसराय विधान सभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी एवं जिला भाजपा द्वारा नियुक्त 11 सदस्यीय सदस्यता संचालक समिति की बैठक विधान सभा क्षेत्र के संयोजक विजय राय के संयोजकत्व में जिला कार्यालय में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में सदस्यता में बेगूसराय जिला अव्वल स्थान पर रहेगा. प्रत्येक मंडल की एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है. जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि बेगूसराय विधान सभा में सदस्यता के लिए जो टीम का गठन किया गया है. वह टीम सभी पंचायतों एवं वार्डों तक पहुंच कर चौपाल लगा कर सदस्य बनायेगी. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला महामंत्री जयराम दास, लोक अधिकार मंच के प्रदेश मंत्री आशुतोष कुमार हीरा, विश्वनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश सोनी, शिवशंकर सिंह अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










