स्नान करने के दौरान डूबने से किशोर की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल : सनहा पूर्वी पंचायत के मोगलसराय गांव के समीप बांध के समीप गड्ढे में जमे बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान एक 16 वर्षीय एक युवक की डूब जाने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय गोताखोर की सहायता से शव को बरामद कर लिया गया. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में […]
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल : सनहा पूर्वी पंचायत के मोगलसराय गांव के समीप बांध के समीप गड्ढे में जमे बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान एक 16 वर्षीय एक युवक की डूब जाने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय गोताखोर की सहायता से शव को बरामद कर लिया गया. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया.
समाचार भेजे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी. स्थानीय लोगोंं ने बताया कि मंगलवार को बांध के दक्षिण दियारा क्षेत्र की दिशा से एक लड़का खुला बदन सिर्फ हाफ पैंट पहने आ रहा था. बांध किनारे गड्ढे में जमा बाढ़ के पानी में स्नान करने लगा .
स्नान करने के क्रम में वह अचानक गहरी खायी में चला गया और वह डूबने लगा.जब तक लोग उसे बचाने की कोशिश करते तब तक वह डूब गया. सूचना मिलने पर एसआइ दिवाकर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर गोताखोरों की सहायता से शव को खोजना शुरू किया गया और करीब तीन घंटे बाद शव बरामद हो गया.शव बरामद होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शव की पहचान नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









