ePaper

घर के बाहर झाड़ू लगा रही नाबालिग लड़की को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने मारीं गोलियां

Updated at : 28 Oct 2019 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
घर के बाहर झाड़ू लगा रही नाबालिग लड़की को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने मारीं गोलियां

राजगीर : घर के बाहर रोजाना की तरह झाड़ू मार रही एक नाबालिग लड़की को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की अहले सुबह गोली मार दी. गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायल लड़की को तुरंत राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने लड़की की हालत […]

विज्ञापन

राजगीर : घर के बाहर रोजाना की तरह झाड़ू मार रही एक नाबालिग लड़की को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की अहले सुबह गोली मार दी. गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायल लड़की को तुरंत राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने लड़की की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की अहले सुबह एक नाबालिग लड़की को अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना से राजगीर का इलाका थर्रा उठा. दिनदहाड़े नाबालिग लड़की को गोली मारने की घटना से लोग आक्रोशित हो गये और आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की रोजाना की तरह अपने घर के आगे सोमवार को भी झाड़ू मार रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात नाबालिग अपराधियों ने लड़की को दो गोली मार दी और फरार हो गये. गोली लगने से लड़की बुरी तरह से जख्मी हो गयी. जख्मी हालत में परिजनों ने नाबालिग लड़की को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने लड़की की हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया. घायल नाबालिग लड़की लखन कुमार की 16 वर्षीय बेटी बतायी जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा. आक्रोशित लोग राजगीर पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आये और सड़क पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच कर तनावपूर्ण माहौल को सामान्य करने में जुट गयी है. मालूम हो कि मात्र तीन दिन पहले विश्व शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति के आने के पूर्व पूरे राजगीर की सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गयी थी, ताकि किसी तरह की कोई अपराधिक घटना ना घटे. लेकिन, कार्यक्रम समाप्ति के तीन दिन बाद ही राजगीर में अपराधियों द्वारा अपराधिक घटना की दस्तक दे दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन