दिवाली की रात बिहार के बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन सदस्यों को अपराधियों ने गोलियों से भूना

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिवाली की रात जमकर उत्पात मचाया और तीन लोगों की हत्या कर दी. मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं जिनको अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. बताया जा रहा है कि अपराधियों के पास कारतूस खत्म हो गयी जिसके कारण दो युवकों की […]
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिवाली की रात जमकर उत्पात मचाया और तीन लोगों की हत्या कर दी. मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं जिनको अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. बताया जा रहा है कि अपराधियों के पास कारतूस खत्म हो गयी जिसके कारण दो युवकों की जान बच गयी.
घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव की है और इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गयी है. मृतक की पहचान कुणाल सिंह, कंचन देवी एवं उनकी पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है. घर में जब अपराधी पहुंचे तो ये तीनों वहां मौजूद थे वहीं मृतक के दो पुत्र शिवम कुमार एवं शुभम कुमार बाहर पटाखा जला रहे थे.
अपराधियों ने शिवम और शुभम को भी निशाना बनाया लेकिन कारतूस मिसफायर हो गयी जिसके कारण दोनों की जान बच गयी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गयी है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद तथा पूर्व में हुए हत्या में कुणाल सिंह के गवाह होने के कारण मृतक के सहोदर भाई ने ही इस घटना को अंजाम दिया और तीन लोगों की हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




