ePaper

लगातार घटनाओं के बाद भी सीख नहीं लेती पुलिस

Updated at : 30 Aug 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
लगातार घटनाओं के बाद भी सीख नहीं लेती पुलिस

बखरी : गुरुवार की सुबह बखरी थाना के दो सिपाही बीती रात पकड़े गये आरोपित को हथकड़ी लगा बखरी के व्यवहार न्यायालय पैदल ही पेशी के लिए ले जा रहे थे. बखरी थाना से व्यवहार न्यायालय की दूरी करीब पांच किलोमीटर है. थाने में तीन गश्ती वाहन होने के वावजूद उक्त आरोपित को पैदल बिना […]

विज्ञापन

बखरी : गुरुवार की सुबह बखरी थाना के दो सिपाही बीती रात पकड़े गये आरोपित को हथकड़ी लगा बखरी के व्यवहार न्यायालय पैदल ही पेशी के लिए ले जा रहे थे. बखरी थाना से व्यवहार न्यायालय की दूरी करीब पांच किलोमीटर है. थाने में तीन गश्ती वाहन होने के वावजूद उक्त आरोपित को पैदल बिना किसी पदाधिकारी के नेतृत्व में न्यायालय में हाजिरी के लिए ले जाया गया. बताते चलें कि उक्त आरोपित सलौना निवासी राजकुमार एक मामले में नामजद है. बीते कई माह से मामले में फरार चल रहा था.

जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया है. विदित हो कि सलौना के ही एक आरोपित को इसी प्रकार न्यायालय पेशी के लिए ले जाया गया था. आरोपित बिहार पुलिस के जवानों को चकमा देकर भाग निकला था. लेकिन बखरी पुलिस गलतियों के बावजूद सबक नहीं लेती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन