ठनका गिरने से चार की मौत

बेगूसराय : जिले के तीन अलग-अलग जगहों पर बुधवार को ठनका गिरने से छात्रा सहित चार लोगों की मौत हो गयी. मंझौल संवाददाता के अनुसार बुधवार की दोपहर मंझौल ओपी क्षेत्र के सिउरी गांव में ठनका गिरने से दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस घटना से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर […]
बेगूसराय : जिले के तीन अलग-अलग जगहों पर बुधवार को ठनका गिरने से छात्रा सहित चार लोगों की मौत हो गयी. मंझौल संवाददाता के अनुसार बुधवार की दोपहर मंझौल ओपी क्षेत्र के सिउरी गांव में ठनका गिरने से दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस घटना से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया. वहीं प्राकृतिक आपदा से आहत लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिउरी गांव में एसएच 55 पर शव को रखकर आवागमन बाधित कर दिया. जिसके फलस्वरूप राहगीरों को जहां भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




