बोलेरो की चपेट में आने से बच्ची की मौत
Updated at : 13 Jun 2019 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

बखरी : बखरी-मंझौल पथ के गंगरहो मोहनपुर चौक स्थित एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने चार वर्षीया बच्ची को कुचल दिया. घटना बुधवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे की है. मृत बच्ची मोहनपुर गांव निवासी अविनाश सिंह की चार वर्षीय पुत्री आरूही कुमारी है. घटना के समय चौक पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि […]
विज्ञापन
बखरी : बखरी-मंझौल पथ के गंगरहो मोहनपुर चौक स्थित एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने चार वर्षीया बच्ची को कुचल दिया. घटना बुधवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे की है. मृत बच्ची मोहनपुर गांव निवासी अविनाश सिंह की चार वर्षीय पुत्री आरूही कुमारी है. घटना के समय चौक पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि आरूही अपनी मां एवं दादी के साथ गंगरहो मोहनपुर चौक पर ननिहाल जाने के लिए बस चढ़ने आयी थी. बस आने में विलंब थी.
इस बीच बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी. इसी क्र म में मंझौल की तरफ तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो गाड़ी जा रही थी, तभी बच्ची सड़क किनारे से पार करने लगी और बोलेरो गाड़ी की चपेट में आ गयी. हालांकि ड्राइवर ने बच्ची को बचाने के लिए ब्रेक भी लगाया. लेकिन तब तक बच्ची गाड़ी के ठोकर से आगे फेंका गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. जब तक लोग बच्ची के पास पहुंच उठाकर डॉक्टर के पास ले गये, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी. वहीं घटना के बाद बोलेरो गाड़ी मंझौल की तरफ भागने में सफल रहा.
स्थानीय लोगों ने गाड़ी को कुछ दूर खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक गाड़ी घटनास्थल से फरार हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी. उसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा कुछ देर के लिए बखरी-मंझौल मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया. लेकिन कुछ देर बाद ही परिजनों ने स्वयं शव को उठाकर मोहनपुर गांव ले गये और अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार वालों ने बताया कि बच्ची अपनी मां, दादी के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी. इस घटना के बाद बच्ची की मां ,पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




