व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा, तीन धराये
Updated at : 30 May 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : वीरपुर बाजार के गल्ला व्यवसायी पृथ्वी चौधरी के अपहरण व हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है. एसपी अवकाश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया कि पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने व्यवसायी का अपहरण व हत्या की […]
विज्ञापन
बेगूसराय : वीरपुर बाजार के गल्ला व्यवसायी पृथ्वी चौधरी के अपहरण व हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है. एसपी अवकाश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया कि पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने व्यवसायी का अपहरण व हत्या की है.
इस घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि पांच अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी जारी है.
पकड़े गये बदमाशों ने वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र गौतम कुमार, इसी गांव के अनिल महतो उर्फ पीयूष महतो के पुत्र विक्रम कुमार और वीरपुर थाना के टांड़ी गांव निवासी झड़ीलाल महतो के पुत्र राजकुमार महतो शामिल हैं. बदमाशों के पास से दो ऑटोमेटिक पिस्टल, 03 देसी कट्टा,06 गोलियां, 03 खोखा, 04 मोबाइल, दो बाइकें बरामद की गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




