चांद बाबू प्रधानमंत्री और मिताली वर्मा बनी उपप्रधानमंत्री
Updated at : 09 May 2019 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

बखरी : बुधवार को प्रखंड के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मक्खाचक में बालसभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता संकुल समन्वयक दिलीप कुमार चौरसिया ने की. बैठक में सुचारु ढंग से सभी कार्यों का संचालन एवं विद्यालय में सहभागिता के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया. बालसभा में बाल संसद के चयन […]
विज्ञापन
बखरी : बुधवार को प्रखंड के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मक्खाचक में बालसभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता संकुल समन्वयक दिलीप कुमार चौरसिया ने की. बैठक में सुचारु ढंग से सभी कार्यों का संचालन एवं विद्यालय में सहभागिता के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया.
बालसभा में बाल संसद के चयन संबंधी सभी नियमों पर विद्यालय प्रधानाध्यापक योगेंद्र गोस्वामी के द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी . उसके बाद चयन प्रक्रिया की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के पद पर चांद बाबू व उप प्रधानमंत्री के पद पर मिताली वर्मा को चुना गया.
इसी प्रकार शिक्षा मंत्री के पद पर रवि दत्त कुमार व उप शिक्षा मंत्री के पद पर ओबेदुल्ला, स्वास्थ्य मंत्री के रूप में दीपू कुमार व उप स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सना परवीन, खेल एव संस्कृति मंत्री निहारिका कुमारी, उप खेल एवं संस्कृति मंत्री जिज्ञासा कुमारी, पुस्तकालय एवं ज्ञान मंत्री के रूप में अंजली कुमारी, सुरक्षा मंत्री के रूप में नंदनी कुमारी, उप सुरक्षा मंत्री के रूप में रोशन शर्मा, सफाई मंत्री के रूप में प्रीति कुमारी, उप सफाई मंत्री के रूप में पवन कुमार, जल व बागवानी मंत्री के रूप में तृषा कुमारी ,उप जल बागवानी मंत्री के रूप में गुड़िया परवीन को सर्वसम्मति से चुना गया. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र- छात्राएं मौजूद रहे और इस बाल संसद के चयन में सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




