ePaper

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 28 राज्यों के 10 हजार प्रतिभागी लेंगे भाग

Updated at : 19 Apr 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 28 राज्यों के 10 हजार प्रतिभागी लेंगे भाग

04 मई से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बेगूसराय जिले के दो मैदानों पर होगा.

विज्ञापन

बेगूसराय. 04 मई से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बेगूसराय जिले के दो मैदानों पर होगा. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है. कारगिल भवन में इसकी जानकारी बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कही. खेल मंत्री श्री मेहता ने बताया कि बिहार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिये पूरी तरह से तैयार है. इसमें 28 राज्यों के लगभग 10 हजार प्रतिभागी भाग लेंगे. यह बिहार वासियों के लिये गर्व की बात है. बिहार में भी खेल अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है. उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 04 मई को पटना में किया जायेगा. प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा मेडल लाओ, नौकरी पाओ का नारा दिया गया है जो खिलाड़ियों को खेल के प्रति नई उर्जा प्रदान कर रही है. मंत्री ने बताया कि बिहार के पांच जिले नालंदा, पटना, गया, भागलपुर एवं बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है.

4 मई से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का होगा आयोजन

बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम एवं यमुना भगत स्टेडियम, तेघड़ा में फुटबॉल का मैच आयोजित किया जा रहा है. जिसमें 8 बालक एवं 8 बालिकाएं की कुल 16 टीमें भाग लेगी. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त सोमेश माथुर द्वारा बताया गया कि मंत्री एवं जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन कार्यक्रम की पिछले एक माह से लगातार तैयारी कर रहा है तथा मैदानों का भी निरीक्षण किया जा रहा है. ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो. इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टॉफ, ऑफिसियल सहित लगभग 472 प्रतिभागी भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के भोजन एवं ठहरने के लिये जिला प्रशासन द्वारा सात अच्छे होटलों की व्यवस्था की गयी है. साथ ही परिवहन पदाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों के लिये अच्छे वाहनों की भी व्यवस्था की गयी है. खिलाड़ियों के प्रैक्टिस करने के लिए केन्द्रीय विद्यालय के मैदान, बीएमपी 08 के मैदान एवं गांधी स्टेडियम को तैयार कराया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए कुल 22 कोषांगों का गठन किया गया है. सभी कोषांग का एक-एक नोडल पदाधिकारी का गठन किया गया है. प्रत्येक दिन जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों से तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. डीडीसी ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण के लिए नगर आयुक्त, नगर निगम, नगर परिषद बरौनी, बीहट, तेघड़ा, एनएचएआई, आरसीडी एवं प्रचार-प्रसार के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को जिम्मेवारी दी गयी है. होस्ट सिटी एक्टिवेशन में नगर आयुक्त नगर निगम को जिम्मेदारी दी गयी है. जिसमें यूनिपोल ड्रॉप डाउन फलेक्स, वाल पेंटिंग, बस, टैंपो, टोटो में स्टीकर आदि लगाया जायेगा. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा जगह-जगह पर हॉडिंग, बैनर लगाये जाने की बात कही गयी. मंत्री ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन की सक्रियता की सराहना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन