Bihar: शादी से पहले छुप-छुपकर पत्नी से मिलने पहुंचा दुल्हा, लड़की की भाई ने कर दी जमकर पिटाई

Published at :24 Aug 2022 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: शादी से पहले छुप-छुपकर पत्नी से मिलने पहुंचा दुल्हा, लड़की की भाई ने कर दी जमकर पिटाई

Bihar News: शादी से पहले ही होने वाली पत्नी से मिलने पहुंचे एक युवक की मंगलवार की जमकर पिटाई कर दी गयी. घटना नगर थाना क्षेत्र के घिरनी पोखर चौक के पास की है.

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबों-गरीब खबर सामने आ रही है. शादी से पहले ही होने वाली पत्नी से मिलने पहुंचे एक युवक की मंगलवार की जमकर पिटाई कर दी गयी. घटना नगर थाना क्षेत्र के घिरनी पोखर चौक के पास की है. लड़की के भाई ने होने वाले बहनोई की पिटाई करने के साथ-साथ उसका शर्ट भी फाड़ दिया. इससे गुस्साये युवक ने अपने होने वाले साले की भी पिटाई कर दी. दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई. बीच-बचाव करने में जिस रिक्शे पर लड़की बैठी थी, उसके चालक का सिर फूट गया. सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी. बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया.

गुजरात से प्रेमिका से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंचा था युवक

बताया जा रहा है कि युवक और युवती का संपर्क फेसबुक के माध्यम से हुआ. फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई. इसके बाद दोनों की बात शुरू हो गयी. दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गया. अब दोनों ने एक दूसरे से मिलने का मन बना लिया. फिर युवक ने अपनी फेसबुकिया प्रेमिका से मिलने के लिए गुजरात से बिहार के लिए चल दिया.

गुजरात के युवक को पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ा

गुजरात से दो हजार किलोमीटर की दूरी तय कर मुजफ्फरपुर पहुंचे युवक की जमकर पिटायी हो गयी. इसके बाद यह मामला थाना पहुंचा. मंगलवार को पुलिस ने युवक से पीआर बांड भरवाकर छोड़ दिया. वहीं, लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया. पुलिस ने पहले ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में उसने शिकायत देने से इनकार कर दिया.

मुजफ्फरपुर के पताही से लापता किशोरी का सुराग नहीं

मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के पताही इलाके से एक युवती पिछले 20 दिनों से लापता है. इस संबंध में परिजनों ने सदर थाने में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के मेथरापुर गांव के राहुल कुमार को आरोपित किया है. उस पर बहला- फुसलाकर युवती का अपहरण का आरोप लगाया है. परिजन का कहना है कि गत तीन अगस्त की सुबह 10 बजे से युवती लापता है. उसी दिन आरोपित राहुल अपने नाना के गांव आया था. उसने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन