ePaper

IRCTC News: बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस 2 दिसम्बर से 28 फरवरी तक मंगलवार एवं शुक्रवार को रहेगी रद्द

Updated at : 25 Nov 2022 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC News: बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस 2 दिसम्बर से 28 फरवरी तक मंगलवार एवं शुक्रवार को रहेगी रद्द

Indian Railways News रेलवे ने दिसंबर से लेकर फरवरी तक आधा दर्ज से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दी है या फिर उसके समय में परिवर्तन किए हैं.Barauni- Gwalior Express will remain canceled

विज्ञापन

Indian Railways News बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस 02 दिसम्बर 2022 से 28 फ़रवरी 2023 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को रद्द रहेगी. दिल्ली से चलने वाली 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस 03 दिसम्बर, 2022 से 25 फ़रवरी,2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को निरस्त रहेगी.

आजमगढ़ से चलने वाली 12225 आजमगढ़- दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस 04 दिसम्बर, 2022 से 26 फ़रवरी, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी. जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर –नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 01 दिसम्बर, 2022 से 23 फ़रवरी, 2023 तक प्रत्येक बुधवार को निरस्त रहेगी.

नई दिल्ली से चलने वाली 12562 नई दिल्ली –जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2022 से 24 फ़रवरी, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को रद्द रहेगी. डिब्रूगढ से चलने वाली 5909 डिब्रूगढ –लालगढ़ एक्सप्रेस 03 दिसम्बर, 2022 से 25 फ़रवरी, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को निरस्त रहेगी. लालगढ़ से चलने वाली 15910 लालगढ़ – डिब्रूगढ –एक्सप्रेस 06 दिसम्बर,2022 से 28 फ़रवरी,2023 तक प्रत्येक मंगलवार को निरस्त रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन