नाबालिग के साथ युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने करवाई शादी

नाबालिग के साथ युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने करवाई शादी
रजौन.प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों द्वारा एक नाबालिग लड़की की शादी एक युवक से करवा देने का मामला सामने आया है. युवक और नाबालिग लड़की के बीच छेड़छाड़ की घटना को लेकर शादी की बात सामने आयी है. घटना गुरुवार की है. बताया जा रहा है कि अपने ननिहाल आयी नाबालिग छात्रा से उक्त गांव के युवक छेड़छाड़ कर रहा था. इसी दौरान परिवार और ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. परिवार और ग्रामीणों ने लड़की के नाबालिग होने की चिंता किए बैगर दोनों की मंदिर में शादी करवा दी. जानकारी के अनुसार युवक शिवम पासवान ने दुकान में समान खरीदारी कर घर लौटने के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. छेड़छाड़ की घटना के बाद नाबालिग छात्रा के परिजनों ने लड़के के परिजनों से विरोध दर्ज कराया था. बाद में दोनों के परिजनों में आपसी सहमति के बाद ग्रामीणों की उपस्थिति में शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी. दोनो के शादी अंतरजातीय विवाह है और छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को इस मामले की सूचना नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




