सीढ़ी टूटने से कुंआ में गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
Updated at : 07 May 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन

कुंआ में गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
पंपिंग सेट के पाइप में लगे फुटबॉल को ठीक करने के दौरान हुआ हादसा
प्रतिनिधि, कटोरिया
आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी बारणे पंचायत के नारायणडीह गांव में मंगलवार की सुबह बांस की सीढ़ी टूट जाने से कुंआ में गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. नारायणडीह गांव निवासी सुरेंद्र यादव के जख्मी पुत्र मनोज यादव को ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में खटिया व रस्सी के सहारे कुंआ से बाहर निकाला. फिर उसे आनन-फानन में रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ विनोद कुमार ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार किया. परिजनों ने बताया कि पटवन को लेकर कुंआ में पंपिंग सेट लगाया गया था. पंपिंग सेट के पाइप का फुटबॉल जाम रहने के कारण पानी नहीं आ रहा था. इसी क्रम में कुंआ में लगा बांस की सीढ़ी अचानक टूट गया. जिससे मनोज यादव कुंआ के नीचे गिरकर बेहोश हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




